फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband of murdered bodies pressed

पति की हत्या कर शव घर में दबाया

Sat, 31 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीस दिन से गायब चल रहे अहमद (40) की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के
विज्ञापन
साथ मिलकर हत्या कर दी और शव घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में वह अपने चार बच्चों सहित प्रेमी के साथ फरार हो गई। शनिवार को पुलिस ने घर में ही एक कमरे में दबा हुआ शव बरामद कर लिया।
 
 मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्बास नगर का है। अहमद  पुत्र इतवारी खां अपने पांच बच्चों और पत्नी रुखसाना के साथ राशिद उर्फ कालिया के घर में किराए पर रहता था। 20 दिन पूर्व रुखसाना ने बड़ी बेटी तब्बसुम को अपने पिता के घर भेज दिया था, इसके बाद से ही अहमद भी गायब था। शुक्रवार को उसके परिवारीजन सीओ सिटी से मिले थे, इसके बाद पुलिस ने मामले को अपहरण की धाराओं में दर्ज किया।


 शनिवार को थाना रामगढ़ पुलिस अहमद के घर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस को एक कमरे में खोदी गई मिट्टी नजर आई। खोदाई कराई गई तो अहमद का शव बरामद हो गया। घटना को लेकर अहमद के परिवारीजनों में थाना रामगढ़ पुलिस के प्रति भी गुस्सा था। उनका कहना है कि अहमद के गायब होने के संबंध में उसकी पत्नी लगातार उन्हें गुमराह करती रही। लगभग 12 दिन पूर्व उन्होंने पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो अगले ही दिन वह चार बच्चों को लेकर राशिद के साथ फरार हो गई। तभी उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


कल सीओ से मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई हुई। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि रुखसाना और राशिद के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। इन दोनों ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अहमद की हत्या की। अपहरण के मामले में हत्या की धराएं बढ़ा दी जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed