फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband mobile phone switched off wife files kidnapping report in Firozabad

UP: पति का मोबाइल हुआ बंद, पत्नी ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट; 500 KM दूर मसूरी में मिली अनिल की अंतिम लोकेशन

Mon, 28 Jul 2025 06:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 06:43 PM IST
सार

शनिवार को मामले में एक नया मोड़ आया कि लिपिक की लोकेशन मसूरी में मिली। पुलिस परिजन के साथ मसूरी गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मोबाइल चालू हो जाने के बाद पत्नी ने कॉल किए कॉल उठा भी, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की आवाज आ रही थी।

विज्ञापन
Husband mobile phone switched off wife files kidnapping report in Firozabad
मोबाइल पर बात करता शख्स - फोटो : grok

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक को गायब हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक रामगढ़ पुलिस के हाथ खाली हैं। पत्नी द्वारा मामले में अपहरण की आशंका जताते हुए जबरन बंदी बनाकर छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को लिपिक को मोबाइल चालू भी हुआ था, लेकिन पत्नी के मुताबिक कॉल पर किसी और की ही आवाज आ रही थी। शनिवार को चालू हुआ मोबाइल भी अब बंद जा रहा है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं अनिल
थाना रामगढ़ के भीकनपुर मेघपुर निवासी अनिल कुमार जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह विभागीय लोगों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर बीते गुरुवार की रात साढे तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चले गए थे। मामले में पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस कप्तान से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में मिली लोकेशन
शनिवार को मामले में एक नया मोड़ आया कि लिपिक की लोकेशन मसूरी में मिली। पुलिस परिजन के साथ मसूरी गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मोबाइल चालू हो जाने के बाद पत्नी ने कॉल किए कॉल उठा भी, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की आवाज आ रही थी। इसके बाद इसमें नया मोड़ आ गया है पत्नी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिल कुमार का अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम परिजन से पूछताछ करने से लेकर हर एंगल पर काम कर रही है। अंतिम लोकेशन मिलने वाली जगह पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही लिपिक की बरामदगी कर परिजन की सुपुर्द कर दिया जाएगा। -अरुण कुमार चौरसिया, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed