फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband killed his wife by slitting her throat with sickle in Firozabad

जमीन के टुकड़े के लिए काटी पत्नी: राजकुमार ने पहले दरांती से काटा गला, फिर फावड़े से चेहरे पर किया प्रहार

Sat, 31 Dec 2022 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 10:16 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पति ने दरांती से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद चेहरे पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बेटों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Husband killed his wife by slitting her throat with sickle in Firozabad
मर्डर डेमो पिक

विस्तार

घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। गांव निवासी मुन्नी देवी उर्फ विनीता (45) अपने पति राजकुमार और बच्चों अजय, अंजली और भोला के साथ रह रही थी। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इससे परिवार में कलह का माहौल रहता था। दोनों के बीच अक्सर खेत बेचने को लेकर विवाद होता था। पति खेत बेचने की जिद करता था और पत्नी मना करती थी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम राजकुमार, पत्नी विनीता के साथ खेत पर चारा लेने गया था। यहां एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस समय राजकुमार यादव के हाथ में दरांती थी। उसने आक्रोशित होकर विनीता पर हमला बोल दिया और गला रेत दिया। इसके बाद फावड़ा से चेहरे पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। जब काफी देर तक दंपति घर नहीं पहुंचे तो उसका बड़ा बेटा अजय खेत पर गया। मां को खून से लथपथ देख हैरान रह गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ कमलेश कुमार और एसओ संजुल पांडे फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद तीनों बच्चे डरे और सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पति राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed