फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband gave triple talaq after daughter was born

Firozabad News: बेटी पैदा होने पर पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq after daughter was born
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए ससुराली कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और उससे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद पति बोला कि तुमने बेटी पैदा की है, इसलिए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप था कि मामले में थाना स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई। तब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। थाना रामगढ़ के 60 फुटा रोड निवासी गुलवहार ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए पीटकर उसे घर से निकाल दिया था। जिसका उसने केस दर्ज कराया था। थाना दक्षिण के मोहम्मदगंज निवासी फराज, जाकिर, इमरान और लेबर कॉलोनी निवासी सादिक उसके घर में घुस आए और उससे गाली गलौज करने लगे। शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया था। पति ने बेटी पैदा होने पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। तभी आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि महिला की ओर से दहेज का केस दर्ज कराया गया था। जिसमें 2023 में चार्जशीट दाखिल हो गई थी। मामले में उसके पति की ओर से पहले ही तलाक की फाइल डाल दी गई थी। महिला के आरोपों के आधार पर दूसरा केस भी दर्ज कर लिया था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed