फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband commits suicide by hanging after wife goes to her parents' house

Firozabad News: पत्नी के मायके जाने पर पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging after wife goes to her parents' house
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में गृहकलह के चलते पत्नी अपने मायके चली गई। इसी बात से आहत होकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मुकेश (42) मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से उसका पत्नी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन ने कमरे में देखा कि मुकेश फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। जिससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed