फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hungama of the manure in Rasulabad farmer

रसूलाबाद में खाद के लिए किसानाें का हंगामा

Sat, 27 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में रसूलाबाद साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




साधन सहकारी समिति रसूलाबाद पर शनिवार को यूरिया खाद का वितरण किया जाना था। इसके लिए किसानों ने सुबह से ही समिति के गोदाम पर लाइन लगा दी। वितरण शुरु होते ही खाद के लिए आपाधापी शुरू हो गई। किसी तरह किसानों को नियंत्रित किया गया। इस दौरान बड़े किसानों को दो-दो बोरी ही यूरिया प्रदान किया गया। वहीं छोटे किसानों को खाद नहीं मिली। इस पर किसान आक्रोशित हो उठे। खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन




किसान श्यामसुंदर, शंभूदयाल और देवेंद्र वर्मा का कहना है कि उनको दस से बीस बोरी यूरिया की आवश्यकता है। उन्होंने गेहूं की फसल में पानी लगा दिया है। यूरिया समय से नहीं लगाया गया तो उनकी फसल को भारी नुकसान हो जाएगा। किसान लीलाधर वर्मा, सूबेदार सिंह, चोखेलाल, राजवीर सिंह, बेदराम सिंह, कमल सिंह, आशाराम, महाराज सिंह, रोहन सिंह और प्रतापसिंह ने चेतावनी दी यदि दो दिन में यूरिया नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक पखवाडे़ में दो बार यूरिया आई है। आपूर्ति के हिसाब से ही खाद का वितरण किया जा रहा है। खाद आने पर शेष किसानों को यूरिया का वितरण किया जाएगा।
                                               गंगाराम
                                               सचिव

                                               साधन सहकारी समिति, रसूलाबाद

फोटो-टूंडला की साधन सहकारी समिति रसूलबाद में खाद के लिए आपाधापी करते किसान-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed