फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Humid conditions caused discomfort during the day, but the weather turned pleasant in the evening.

Firozabad News: दिन में उमस ने किया परेशान,शाम को मौसम हुआ सुहाना

Wed, 08 Jul 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Humid conditions caused discomfort during the day, but the weather turned pleasant in the evening.
113, टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में जलभराव के बीच गुजरते वाहनसंवाद - फोटो : Department
फिरोजाबाद। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला-बदला दिखाई दिया। दिन में काली घटाएं घिरने के साथ हल्की बूंदाबांदी का क्रम चलता रहा। लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। शाम को चार बजे तक उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। लेकिन शाम को मौसम काफी सुहावना हो गया। इस बदले मौसम का लोगों ने आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जुलाई माह का पहला सप्ताह कभी धूप एवं कभीं छांव के बीच गुजर गया। आसमान में काली घटाएं तो खूब घिरीं लेकिन बारिश कम ही पड़ी। मंगलवार को सुबह से काली घटाएं घिरने के कारण कभी धूप निकली तो उमस काफी तेजी से बढ़ गई। उमस के कारण लोग पसीना से तर दिखाई दिए।लेकिन दोपहर एक बजे करीब हल्की बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। स्कूली की छुट्टी हो जाने के कारण घर लौट रहे छात्र-छात्राएं बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। हालांकि उमस कम नहीं हो रही थी। शाम को चार बजे के बाद आसमान में घिरी काली घटाओं के साथ हवा चली तो मौसम काफी सुहावना हो गया। 7 जुलाई को तापमान 36.6 डिग्री एवं न्यूनतम 29.7 डिग्री तक रहा। मौसम विज्ञान के डाॅ. ओमकार सिंह यादव ने बताया कि 8 एवं 9 जुलाई को आसमान में काली घटाएं घिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री एवं न्यूनतम 29.3 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन




टूंडला में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पानी भरने से लोगों को परेशानी
टूंडला। मौसम ने करवट बदली है। मध्यरात्रि से ही क्षेत्र में रुक-रुककर धीमी गति से बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी। मंगलवार शाम को करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई, वहीं दूसरी ओर नगर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक पानी भर गया। नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को नुकसान हुआ। सड़कों पर कई फीट पानी जमा होने से राहगीरों और वाहनों के पहिए थम गए और लोग जगह-जगह फंसे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए यह अमृत बनकर बरसी। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन क्षेत्रों में रहा जलभराव, आवागमन रहा बाधित
टोल प्लाजा से पूर्व हाइवे पर, मोहम्मदाबाद, आगरा सर्विस रोड, फिरोजाबाद के दोनों सर्विस रोड, एटारोड सरस्वती नगर,सविता नगर, राधा नगर, कच्चा टूंडला, टूंडलीरोड थाने के बगल में, जैन गली, एनसीआर कालेज रोड, रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, आरपीएफ बैरिक, प्रसाद सिनेमा, एमपी रोड सेंट्रल बैंक की गली, लाइनपार के भूत चौराहा, नगला रति, नई आवादी आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed