फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   huge crowd is being seen in trains going to Bihar Due to Chhath Puja festival

छठ पर घर पहुंचने को आतुर परदेशी: जान की नहीं परवाह, ट्रेन के गेट पर लटककर... तो शौचालय में घुसकर कर रहे यात्रा

Wed, 15 Nov 2023 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

परदेशी छठ पर्व पर घर पहुंचने को आतुर हैं। इसके लिए वह जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। वह ट्रेन के गेट पर लटककर तो शौचालय में घुसकर यात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
huge crowd is being seen in trains going to Bihar Due to Chhath Puja festival
छठ पर्व: ट्रेन के गेट पर लटककर... तो शौचालय में घुसकर कर रहे यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मनाए जाने वाले छठ पूजा पर्व को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। घर पहुंचने की जल्दी के चलते लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेनों के दरवाजों के पायदानों पर बैठकर एवं शौचालयों में खडे़ होकर यात्रा कर रहे हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने एवं लटककर यात्रा करने पर कुछ यात्री ट्रेन से गिरकर चुटैल भी हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ दृश्य फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। 

विज्ञापन


दरअसल, बिहार में दिवाली से भी अधिक छठ पूजा पर्व की मान्यता है। इस महापर्व पर सभी की इच्छा रहती है कि वह इस पर्व को अपने परिवार के साथ-साथ मिलजुल कर मनाए। इसके लिए दिवाली से पूर्व ही पहले से ही आरक्षण आदि करवाकर अपने घरों पर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: पटाखा बाजार में अग्निकांड मामला, शिक्षक समेत दो और लोगों ने तोड़ा दम; दो भाइयों की पहले हो चुकी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राइवेट नौकरी वाले दिवाली के बाद भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हुए, परंतु ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण लोगों को ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश करने तक की जगह नहीं मिल रही है।


ट्रेनों का आलम यह है कि डिब्बों के शौचालय, दो कोचों के बीच वाला खाली स्थान और उसके बाद भी लोगों को जगह नहीं मिली तो लोग जिंदगी की परवाह किए बगैर ट्रेनों के पायदान व हत्थों पर लटकते हुए यात्रा करने के लिए चढ़ गए। जीआरपी की मशक्कत भी काम नहीं आई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान

ट्रेनों में भारी भीड़ व ट्रेनों के चल पड़ने पर कई रेलयात्री गिरकर चुटैल भी हुए। टूंडला स्टेशन पर बिहार जाने वाली अधिकतर ट्रेनों का यही नजारा था। ट्रेनों के स्लीपर क्लास की हालत जनरल कोचों से भी बदतर थी। लोग एसी कोचों की गैलरियों में बैठकर यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed