{"_id":"655486265794bf82a5014a25","slug":"another-youth-died-in-mathura-who-got-burnt-in-fire-that-broke-out-in-firecracker-market-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पटाखा बाजार में अग्निकांड मामला, शिक्षक समेत दो और लोगों ने तोड़ा दम; दो भाइयों की पहले हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पटाखा बाजार में अग्निकांड मामला, शिक्षक समेत दो और लोगों ने तोड़ा दम; दो भाइयों की पहले हो चुकी मौत
Wed, 15 Nov 2023 02:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:19 PM IST
सार
मथुरा के पटाखा बाजार में हुए अग्निकांड मामले में शिक्षक समेत दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में इससे पहले दो भाइयों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो दिन पहले दिवाली के दिन पटाखा बाजार में हुए अग्निकांड में झुलसे दो और लोगों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें मृतकों की संख्या चार पहुंच गई है। खबर सुनकर घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना राया थाना क्षेत्र में पटाखा बाजार में हुई थी। आग लगने से दो भाइयों की मौत हो गई थी। अग्निकांड में झुलसे सुरीर थाना क्षेत्र निवासी वेदराम तुलागढ़ी के बेटे धर्मेंद्र उर्फ पप्पू का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। बुधवार को पप्पू ने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली तो आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत जबकि दो की हालत नाजुक; गाड़ियों के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
अध्यापक श्रीपाल भारद्वाज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिवाली के दिन राया के पटाखा बाजार में अग्निकांड में झुलसे अध्यापक श्रीपाल भारद्वाज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मांट थाना क्षेत्र के पपरेला जाबरा के रहने वाले थे। खबर मिली तो परिवार एवं गांव में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि दिवाली की दोपहर वह आतिशबाजी खरीदने के लिए राया के गोपाल बाग गए थे। इसी दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
इसके बाद उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। श्रीपाल सहायक अध्यापक के तौर पर विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत नगला हिमांयू के मजरा गला दानी स्थित विद्यालय में तैनात थे। आग में झुलसने के बाद वह पैदल ही मुख्य मार्ग तक आए। यहां से उनके भतीजे राजकुमार शर्मा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उनकी मौत की सूचना पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाओं में शोक की लहर दौड़ गई।