फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   House to house fever in Nagla Ganga and Nagla Gumani, more than 100 are sick

नगला गंगा और नगला गुमानी में घर-घर बुखार, 100 से ज्यादा हैं बीमार

Wed, 20 Oct 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
House to house fever in Nagla Ganga and Nagla Gumani, more than 100 are sick
कठफोरी क्षेत्र में घर-घर विछी चारपाई और बीमार पड़े लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। कठफोरी के समीपवर्ती गांव में नगला गंगा और नगला गुमानी में घर-घर में डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीज हैं। कई घर ऐसे हैं, जिनमें चार से पांच सदस्य बीमार हैं। दोनों गांव में सौ से अधिक लोग बीमार हैं। गांव में इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था न होने पर अधिकांश लोग शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जबकि कुछ लोग गांव के गली, मोहल्ला क्लीनिकों पर इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक गांव गंगा में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी। मगर, किसी की जांच भी नहीं कराई। प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराने पर अधिकांश में डेंगू की पुष्टी हुई है। बड़ी संख्या में लोग शिकोहाबाद, मैनपुरी और आगरा में इलाज करा रहे हैं। हर उम्र के लोगों को बुखार और डेंगू ने अपनी चपेट में लिया है।
विज्ञापन

यही हालत नगला गुमानी का है। यहां भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 100 के पार है। कई घरों में सभी सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। आसपास सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा भी नहीं है। उपस्वास्थ्य केंद्र बना है, मगर इलाज नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हैं बीमार
नगला गंगा में राजवीर, छाया, सुनीता, अनीता, नेत्रपाल, सीमा, हिमांशू, नरेंद्र, पप्पी, शैलेंद्र, कमला, रामरती, सोनी सविता, पूजा बीमार हैं।
हमारी टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। नगला गंगा में शिविर भी लगाया गया था। यदि बीमारी काबू में नहीं है तो हम दोबारा टीम भेज देंगे।
डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या घटी
सौ शैय्या अस्पताल में अब मरीज भी कम आ रहे हैं। बुधवार को कुल 74 मरीज भर्ती थे। ट्रॉमा सेंटर में भी स्थिति काबू में बनीं हुई है। यहां भी मरीजों की संख्या काफी कम है। निजी अस्पतालों में इलाज के लिए मारामारी मची हुई है। इन निजी अस्पतालों में ग्रामीण अंचलों के मरीज भर्ती हैं। क्लीनिकों पर भी भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed