{"_id":"68b4a1dd727e6621e208879d","slug":"house-tax-and-water-tax-were-deposited-but-the-corporation-still-sent-a-message-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155294-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गृहकर-जलकर जमा फिर भी निगम ने भेज दिया मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गृहकर-जलकर जमा फिर भी निगम ने भेज दिया मैसेज
Mon, 01 Sep 2025 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन ने गृह और जलकर वसूली के लिए भवन स्वामियों के मोबाइल पर संदेश भेजा है। इसमें कई ऐसे भी भवन स्वामी हैं, जो पिछले वर्ष ही कर जमा कर चुके हैं।
नगर निगम प्रशासन ने जीआइएस सर्वे के आधार पर डेढ़ लाख से अधिक घरेलू, व्यवसायिक भवन और प्लाट चिह्नित किए गए हैं। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर जीआइएस सर्वे में चिह्नित भवन स्वामियों को बकाया गृह, जलकर जमा कराने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजे गए हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि जिन भवन स्वामियों ने मार्च 2025 अथवा इससे पहले का गृहकर -जलकर जमा कर दिया है। उनके पास वर्ष 2014 से गृह, जलकर का संदेश आया है,तो वे बिल्कुल परेशान ना हों। नगर निगम के कंट्रोल रूम अथवा कक्ष संख्या में 16 में लिखित रूप से अपनी समस्या बताएं। उन्होंने जब तक कर जमा किया है, उसके बाद का ही कर लिया जाएगा।