फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house collapse,house collapse in firozabad,vibav nagar house collapse,building collapse in firozabad

विभवनगर में निर्माणाधीन मकान की दीवार,पिलर भरभराकर गिरे, तीन लोग घायल

Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
house collapse,house collapse in firozabad,vibav nagar house collapse,building collapse in firozabad
लिंटर गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर की पॉश कॉलोनी विभवनगर के सेक्टर तीन में निर्माणाधीन मकान की दीवार, पिलर के साथ पड़ोसी के मकान पर भर-भराकर गिर गई। पड़ोसी का मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ मकान बना रहे श्रमिक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा है।
विज्ञापन


विभवनगर सेक्टर तीन निवासी विनोद कुमार चतुर्वेदी पुत्र मोतीलाल चतुर्वेदी के मकान का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को मकान की चौथी मंजिल पर लिंटर डलवा रहे थे। शटरिंग लगाने का काम चल रहा था। शटरिंग लगाए जाने के दौरान अचानक चौथी मंजिल की ओर बनी दीवार व पिलर सहित पड़ोसी जयप्रकाश शर्मा के मकान की ओर गिर गई।
विज्ञापन


इसके कारण जयप्रकाश शर्मा की दूसरी मंजिल में बना कमरा, पानी की टंकी धराशायी हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। वहीं छत पर काम कर रहे मजदूर भी शटरिंग के बीच दब गए। चौकी प्रभारी विभवनगर महेंद्र सिंह, पीआरबी की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से दबे श्रमिकों को बाहर निकलनाने के साथ उन्हें उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। घायलों में मथुरानगर निवासी कमलेश (55) पुत्र हरिपाल सिंह, थाना पचोखरा के वरीपुरा निवासी मंगल सिंह (30) पुत्र जालिम सिंह एवं मकान स्वामी विनोद चतुर्वेदी पुत्र मोतीलाल चतुर्वेदी शामिल है।

दो मिनट पहले बेटे को कमरे में लेकर आई थी ममता
जयप्रकाश शर्मा की पत्नी ममता शर्मा हादसा देख बिलख पड़ीं। क्योंकि दीवार, पिलर उनके मकान की ओर गिरे हैं उनके मकान का ऊपरी हिस्सा, पानी की टंकी, जीने की रेलिंग एवं नीचे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ममता शर्मा ने कहा कि वह अपनी बेटी काव्या, आध्या एवं बेटा अथर्व के साथ घर पर थीं। गनीमत रही कि दो मिनट पहले ही बेटे को खाना खाने के लिए अंदर बुलाकर ले गईं थीं। तेज धमाका सुना पहले अंदर की ओर भागी और फिर बाहर

देखा तो मेरे घर में मलवा भरा पड़ा था।

विधायक ने विभवनगर पहुंचकर देखा हाल
विभवनगर में निर्माणाधीन मकान गिरने और दो श्रमिकों के घायल होने की जानकारी मिलते ही नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के साथ पहुंच गए। उन्होंने मौके पर नगर मजिस्ट्रेट को बुलाने के साथ थाना प्रभारी उत्तर को बुलाया। आवश्यक राहत कार्य कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान काफी गनीमत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed