फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hotspot live

हॉटस्पॉट लाइव फोटो - हॉटस्पॉट इलाकों में बैरियरों पर सख्ती, गलियों में टूट रहा लॉकडाउन

Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
hotspot live
जाटवपुरी चौराहे से हॉटस्पॉट एरिया हाजीपुरा रोड पर बैरीकेडिंग के अंदर लोगो की भीड़ को घर पर रहने क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बाहर लगे बैरियरों पर तो सख्ती दिखती है लेकिन अंदर मोहल्ले और गलियों में लोग लॉकडाउन के नियम तोड़ रहे हैं और हॉटस्पॉट के मानकों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। फल-सब्जी की खरीद के दौरान सामाजिक दूरी को भूल जाते हैं। सोमवार को सुबह हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में कुछ इसी तरह की तस्वीर नजर आई। पुलिस अधिकारियों के राउंड लेते ही लोग भागने लगते हैं। पुलिस बार-बार लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।
विज्ञापन

जाटवपुरी चौराहा से रामगढ़ थाने की ओर जाने वाले रास्ते को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। जाटवपुरी व रामगढ़ थाने के पास बैरियर लगा दिए गए हैं। जिससे लोग सड़कों पर न निकलें। इसके बाद भी लोग सड़कों पर घूमने के लिए निकल रहे हैं। सुबह करीब आठ बजे जाटवपुरी चौराहा से रामगढ़ थाने की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी भीड़ भाड़ थी। सामाजिक दूरी को भूल कर लोग ठेलों से सब्जी आदि खरीद रहे थे। एसपी सिटी प्रवल प्रताप सिंह की गाड़ी जैसे ही जाटवपुरी चौराहा से रामगढ़ थाने की ओर बढ़ी तो अफरा-तफरी हो गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे।
विज्ञापन

हाजीपुरा होते हुए आगाशाह की मस्जिद को जाने वाले हाजीपुरा मार्ग हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल है। यहां पर स्थाई रुप से बैरियर लगाने के साथ रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। जाटवपुरी और आगाशाह की मस्जिद की ओर से कोई भी व्यक्ति अंदर बाहर न आ जा सके। इसके लिए दोनों तरफ पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है। इसके बाद भी हाजीपुरा क्षेत्र के लोगों द्वारा न तो लॉकडाउन और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। हाजीपुरा क्षेत्र में सुबह के समय भीड़भाड़ दिखी। एसपी सिटी प्रवल प्रताप सिंह और कोतवाल रसूलपुर द्वारा जाटवपुरी चौराहा पर खड़े होकर माइक द्वारा लगातार चेतावनी देेते नजर आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के कई केस मिलने के बाद इंद्रानगर क्षेत्र को कोरोना संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। भले ही लोग यहां पर सुबह के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते नजर आ रहे थे, लेकिन सड़कों पर कुर्सी आदि डालकर घरों के बाहर लोग बैठे थे। जबकि सड़क के दूसरी ओर लोग एकत्रित थे। जो आपस में चर्चा कर रहे थे। कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम द्वारा क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा था। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल न होने के बाद भी लोग सावधानी बरतते नजर आ रहे थे।

मोहल्ला शीशग्रान को हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने गली इमामबाड़ा होते ही शीशग्रान को जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाकर अवरुद्ध करने के साथ ही यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिससे लोग न तो घरों से बाहर निकले और न ही बाहर से कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश कर सके। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोग कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहे थे। जहां गली और मोहल्ला शीशग्रान में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। कुछ महिलाएं ही जरूरी कार्य से घरों से बाहर निकल रहीं थी। बाइक सवार महिला और पुरुष से पूछताछ करने के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed