फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hotel sealed after Lucknow incident; stern notices issued to 37 major establishments.

Firozabad News: लखनऊ हादसे के बाद एक होटल सीज, 37 बड़े संस्थानों को कड़ा नोटिस

Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hotel sealed after Lucknow incident; stern notices issued to 37 major establishments.
टूंडला में एक ही रास्ते की बहुमंजिला इमारत में चलता कोचिंग सेंटरसंवाद
फिरोजाबाद। लखनऊ में कोचिंग में अग्निकांड में 15 मौत होने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। जिले की चार तहसील टूंडला, शिकोहाबाद, सदर और सिरसागंज में होटल, रेस्तरां , कोचिंग, भवनों का ताबड़तोड़ सर्वे किया गया। इस दौरान शिकोहाबाद के मानसी रेस्तरां में गंभीर कमियां मिलने पर एसडीएम ने परिसर को मौके पर ही सील कर दिया। वहीं, सुरक्षा मानकों की कमी और होजरील, हाइड्रेंट, फायर अलार्म न होने पर 37 अन्य संस्थानों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग की संयुक्त टीमों ने सर्वे किया। जिले की चार तहसीलों में एक साथ सार्वजनिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच की गई। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विधिक और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ संतोष कुमार सिंह, एफएसओ दुर्गेश कुमार के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरके लाइब्रेरी (इस्लामगंज) और झा क्लासेस को सीज किया है। इसके अलावा सौ सैया 100 बेड हॉस्पिटल, फिरोजाबाद में चेकिंग की। यहां स्वास्थ्य विभाग को सिस्टम सदैव कार्यशील रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा 200 बेड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया, ट्रॉमा सेंटर सरकारी हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए फायर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए। हालांकि झा क्लासेस के शिवशंकर झा ने बताया कि उनके पास सभी दस्तावेज हैं। वह जिले से बाहर हैं। आते ही दमकल विभाग को दस्तावेज दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद में एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने जन सुरक्षा और मानव जीवन को गंभीर खतरा देखते हुए मानसी रेस्तरां एंड होटल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील करा दिया। इसके अलावा अग्नि सुरक्षा उपकरण अपर्याप्त मिलने, निकास मार्ग बाधित होने और आवासीय परिसर में कमर्शियल गतिविधि पर जेल कैफे, ताज अनुसुईया होटल, कृष्णा लाइब्रेरी (तलघर/बेसमेंट में अवैध संचालन), श्रीकृष्ण टेक्निकल इंस्टीट्यूट, प्रकाश साइकिल स्टोर, (17 मीटर से अधिक ऊंचाई व ज्वलनशील पदार्थ संचय) वंश कलेक्शन, बांके बिहारी पीजी के संचालक को नोटिस दिया गया। संवाद




टूंडला में डिफाल्टरों को अल्टीमेटम, 13 को नोटिस
टूंडला। एसडीएम अनुराधा सिंह और फायर स्टेशन प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एटा रोड और सर्विस रोड पर जांच की गई। होजरील, हाइड्रेंट, टेरेस टैंक और अलार्म सिस्टम स्थापित न मिलने पर 13 संस्थानों को सीलिंग की चेतावनी का नोटिस दिया गया। इनमें पीतांबरा रेजीडेंसी एंड गेस्ट हाउस, एटा रोड, राधा कृष्णा गेस्ट हाउस, एटा रोड, श्रीराम कॉम्प्लेक्स, एटा रोड, रामा होटल एंड रेस्तरां , बड़ा चौराहा, स्मार्ट प्वाइंट, बड़ा चौराहा (फायर पंप अकार्यशील), विमल प्लाजा, फिरोजाबाद सर्विस रोड, श्री कृष्णा ऑटोमोबाइल्स, सर्विस रोड, सुनील जी होंडा, सर्विस रोड, एमराल्ड ऑटोमोबाइल्स, सर्विस रोड, केपी कॉम्प्लेक्स, सर्विस रोड, सर मानसिंह गर्ल्स लाइब्रेरी, चन्द्रवाटिका स्टेशन रोड (फायर एक्सटिंग्यूशर न होना), फ्रेंड्स लाइब्रेरी, स्टेशन रोड (फायर एक्सटिंग्यूशर अकार्यशील), अमेरिकन इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग, चन्द्रवाटिका स्टेशन रोड शामिल हैं। संवाद

सिरसागंज में बेसमेंट लाइब्रेरी बंद करने के निर्देश, 15 को नोटिस
सिरसागंज। एसडीएम और सीओ की संयुक्त जांच में बेसमेंट में चल रही गतिविधियों को तत्काल बंद करने के आदेश के साथ 15 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया। इनमें तान्या चौहान हॉस्पिटल, करहल रोड, आरएस लाइब्रेरी, करहल रोड (फायर सिस्टम न होने पर), कृष्णा लाइब्रेरी, करहल रोड (अवैध बेसमेंट संचालन), लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, करहल रोड (अवैध बेसमेंट संचालन), नीरज हॉस्पिटल, करहल रोड, आरबी हॉस्पिटल, करहल रोड (फायर सिस्टम अकार्यशील), नरसिंह प्लाजा, करहल रोड, मैत्री हॉस्पिटल, कुंजपुरा चौराहा (फायर सिस्टम अकार्यशील), विवेकानन्द हॉस्पिटल, इटावा रोड (फायर सिस्टम अनुपलब्ध), राजपूत हॉस्पिटल, इटावा रोड, फ्रेंड्स लाइब्रेरी, टीचर्स कॉलोनी (अवैध बेसमेंट संचालन), प्रताप होटल, सिरसागंज (फायर उपकरण अकार्यशील), सेंट्रल लाइब्रेरी, टीचर्स कॉलोनी (अवैध बेसमेंट संचालन), पाटिल होटल, कठफोरी, एसएस लाइब्रेरी, टीचर्स कॉलोनी (भूतल पर बिना पर्याप्त इंतजाम संचालन)

जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में डीएम-एसएसपी ने देखा हाल
डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने खुद जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और 100 शैय्या अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर वॉटर स्प्रिंकलर, आपातकालीन एग्जिट गेट और अग्नि शमन गैस सिलेंडरों का कड़ा परीक्षण किया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी संसाधनों को 24 घंटे क्रियाशील स्थिति में रखने के आदेश दिए।



प्रशासन की दो टूक
सीएफओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि चिन्हित किए गए सभी डिफाल्टर संस्थानों को कमियां दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि तय समय सीमा में मानकों को पूरा कर फायर विभाग से सत्यापन नहीं कराया गया, तो बिना किसी रियायत के सीधे प्रतिष्ठानों को सील कर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह अभियान जनपद में लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed