फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hot oil

ई-रिक्शा चालक ने फेंका गरम तेल, पांच झुलसे

Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
hot oil
ई-रिक्शा चालक ने फेंका गरम तेल, पांच झुलसे
विज्ञापन

- मोमोज की ठेले के आगे रिक्शा खड़ा करने पर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मोमोज विक्रेता की ठेले के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर रिक्शा चालक और मोमोज विक्रेता के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच वहां पहुंचे एक अन्य ई-रिक्शा चालक ने गर्म तेल फेंक दिया। इससे पांच लोग झुलस गए और क्लब चौराहा पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया।
ककरुऊ कोठी निवासी मोनू (22) क्लब चौराहा पर मोमोज का ठेला लगाता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक भगत गुप्ता निवासी झील की पुलिया ने ठेले के आगे रिक्शा खड़ा कर दिया। ग्राहकों की दिक्कत देखकर मोनू ने भगत से रिक्शा आगे पीछे करने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच मोनू के समर्थक वहां पहुंच गए। उन्होंने रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर दी। तभी ई रिक्शा चालक अर्जुन (28) निवासी ककरुऊ कोठी भी ई रिक्शा लेकर पहुंच गया। अर्जुन के ई रिक्शा में फरमान (22) निवासी ऊर्दूनगर, भगवान सिंह (58) निवासी भगवान नगर थाना उत्तर और भोला (24) निवासी हिमायूंपुर बैठे थे। तभी रिक्शा चालक भगत ने मोमोज की ठेले पर कढ़ाई में गरम हो रहे तेल को मोनू के ऊपर फेंक दिया। जिसकी चपेट में आने से फरमान, भगवान सिंह, मोनू, अर्जुन और भोला कुमार भी झुलस गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रिक्शा चालक भगत को हिरासत में लेने के साथ ही पांचों घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम उत्तर अनुरुद्घ प्रताप सिंह का कहना है कि झगड़े के बीच रिक्शा चालक ने गरम तेल फेंका था। जिसकी चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए।
विज्ञापन

बालबाल बची तीन साल की बच्ची
घटना के वक्त ई रिक्शा चालक अर्जुन के साथ उसकी तीन साल की बेटी भी साथ में थी। जो बाल-बाल बच गई। अर्जुन ने बताया कि उसकी बेटी यदि उसके थोड़ा दूर नहीं होती तो वह भी गरम तेल पड़ने से झुलस जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed