फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hoshiyar Singh Haryana wrestler beat

होशियार सिंह ने हरियाणा के पहलवान को पछाड़ा

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hoshiyar Singh Haryana wrestler beat
मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया
आज के युवा कुश्ती दंगल भूलते जा रहे हैं। कुश्ती दंगल मनोरंजन का साधन ही नहीं, अपितु यह हमारी प्राचीन धरोहर है। यह बात लाइनपार क्षेत्र में यमुना तलहटी के बीहड़ कोट-कसौंदी में आयोजित प्राचीन सीयर देवी मेले के आखिरी दिन कुश्ती दंगल के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव मीना राजपूत ने कही। वहीं कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती होशियार सिंह ने जीती।
विज्ञापन

मेले में देवी के दर्शनों के बाद लोगों ने पहलवानों के बीच होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियमनुमा ऊंचे टीलों पर अपने-अपने स्थान संभाल लिए। विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों के बीच कुश्तियां हुई। दंगल में शमसाबाद से आए  पहलवान यशपाल ने बरेली के पहलवान जयश्री को पराजित किया। कानपुर के पहलवान को कपावली के सौरव ने पटकनी दी। बनारस के पहलवान अरविंद को झांसी के पहलवान सुरेंद्र ने हराया। फर्रुखाबाद के पहलवान ओमकांत ने बनारस के विजय को चित कर दिया। अंत में अनवारा के पहलवान होशियार सिंह और सोनीपत के पहलवान जय प्रकाश के बीच कुश्ती हुई। इस कुश्ती में होशियार सिंह ने जय प्रकाश को पराजित करते हुए सेला अपने नाम कर लिया। निर्णायक मंडल ने होशियार सिंह को 51सौ रुपये और सेला भेंटकर  सम्मानित किया। दंगल कमेटी अध्यक्ष कपूरचंद्र निषाद, डा ओसपाल सिंह,  लक्ष्मीचंद्र, महावीर सिंह, लज्जाराम, रोमन सिंह, लीलाधर निषाद, भीकम सिंह,  रामदत्त, चंदन सिंह, देव करन, शंभूदयाल, प्रदीप वर्मा, रविशंकर बाबा, विजय  सिंह आदि ने सभी पहलवान और जनता का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed