फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Honor of former spokesperson Hukum Singh in writers conference

Firozabad News: साहित्यकारों के सम्मेलन में पूर्व प्रवक्ता हुकुम सिंह का सम्मान

Sun, 23 Apr 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Honor of former spokesperson Hukum Singh in writers conference
साहित्यकारों के सम्मेलन में पूर्व प्रवक्ता हुकुम सिंह का सम्मान
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पूर्व प्रवक्ता और साहित्य मर्मज्ञ डॉ हुकुम सिंह को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था आगरा विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट द्वारा राष्ट्र गौरव का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साहित्यकार को सम्मानित किये जाने पर शिक्षा व सामाजिक संगठन से जुडे लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

शहर के प्रमुख कमला नेहरू चंद्रकुमारी जैन इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त एवं साहित्यकार डॉ हुकुम सिंह को आगरा में आयोजित साहित्यकार के एक प्रांतीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया। आगरा विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट सूर सदन आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हे पुरस्कार एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रवक्ता को सम्मानित किए जाने पर पूर्व प्रवक्ता और प्रधानाचार्य सुतीक्षण कुमार शर्मा, अनिल कुमार उपाध्याय, गोपाल दत्त शर्मा और दीन दयाल शर्मा के अलावा सैनिक गिरीश बाबू, विमल कुमार, रंजीत कुमार ने हर्ष व्यक्त कर संस्था पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed