फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hoardings on the roofs of buildings can become the reason for the accident

भवनों की छतों पर लगे होर्डिग्स बन सकते हैं हादसे का कारण

Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hoardings on the roofs of buildings can become the reason for the accident
रफ़रोजाबाद ! कोटला चुंगी चौराहा स्थित एक दुकान पर एक लगा होर्डिंग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बारिश और तेज हवाओं के बीच शहर के लिए सबसे बड़ा खतरा भवनों की छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स है। इनकी सुरक्षा को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं है। टूटे एंगल अथवा ढीले होर्डिंग्स तेज हवा के कारण गिरे तो कोई बड़ा हादसा होने का खतरा है। निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स की प्रशासन अथवा नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख मार्गों पर कई होर्डिंग्स लगे है। हालाकिं सबसे बड़ा खतरा दुकान, कॉम्पलेक्स की छतों पर ऊंचे लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स है। इन होर्डिंग्स को सड़क की ओर आने-जाने वाले लोगों को दूर से दिखाई देने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण ये होर्डिंग्स टूटकर नीचे गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर में लगे होर्डिंग्स का ठेका कर दिया गया है। सभी होर्डिंग्स जमीन पर लगे हैं तो कुछ स्ट्रीट पोल पर है। इसके अलावा निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स को लेकर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। ऐसे में निजी भवनों पर लगे होर्डिंग्स अवैध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगे है होर्डिंग्स
निजी ट्रॉमा सेंटर के सामने दो मकानों की छतों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए एंगल लगे हैं। एक खाली पड़ा है तो दूसरे पर होर्डिंग्स लगा है। सुभाष तिराहा स्थित एक भवन पर भी होर्डिंग लगा है। स्टेशन रोड के साथ नगला बरी चौराहा के आसपास भी मकानों की छतों पर होर्र्डिंग्स लगाने के लिए लोगों ने स्थायी व्यवस्था कर रखी है, जो किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
अवैध रूप से भवनों की छतों पर एंगल लगाकर होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
पुष्पा देवी राठौर कर निधारण अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed