{"_id":"6778283e2f598259d806b036","slug":"history-sheeters-renounced-crime-and-took-oath-that-they-will-not-commit-crime-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-140186-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब हम अपराध नहीं करेंगे... 60 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में ली ये शपथ, पुराने अपराधों के लिए माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब हम अपराध नहीं करेंगे... 60 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में ली ये शपथ, पुराने अपराधों के लिए माफी मांगी
Sat, 04 Jan 2025 03:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:30 PM IST
सार
अपराधियों पर फिरोजाबाद पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना रसूलपुर में 60 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। इन हिस्ट्रीशीटरों ने नव वर्ष में अपराध न करने की शपथ ली, इसके साथ ही पूर्व में किए गए अपराधों के लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन
60 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में ली ये शपथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में नए साल के साथ ही पुलिस भी अपराध को खत्म करने के साथ ही अपराधियों नए जीवन की शुरुआत करने का मौका दे रही है। शुक्रवार को रसूलपुर थाने पर क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों का बुलाया गया। जहां सभी को नया जीवन शुरू करने की बात कही गई। हिस्ट्रीशीटरों ने पुराने अपराधों के लिए माफी मांगी। साथ ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने सभी को भविष्य में अपराध से तौबा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
नए साल के साथ अपराधियों को भी नया जीवन शुरू करने के लिए मौका देते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पुराने अपराधियों को अपराध करने के बाद की स्थिति से विस्तार पूर्वक समझाया जा रहा है। शुक्रवार को रसूलपुर थाने पर क्षेत्र के करीब 60 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। उन्हें बताया कि अपराध करने के बाद परिवार, जीवन पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। अपराधियों ने भी पुलिस की इस बात को अपने जीवन में उतार लिया। सभी हिस्ट्रीशीटरों ने पुलिस व क्षेत्र के लोगों से बीते समय में किए गए अपराधों के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी सिटी ने सभी को अपराध न करने की शपथ दिलाई। हिस्ट्रीशीटरों ने भी इस शपथ को दोहराते हुए कहा कि हम भविष्य में ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे। जो अपराध की श्रेणी में आता हो। हम पूरी तरह से अपराध से तौबा कर लेंगे। इस दौरान सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा मौजूद रहे।