{"_id":"6a89f120ae33bf1fcd0edf94","slug":"history-sheeter-arrested-for-shooting-a-neighborhood-woman-in-the-shoulder-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-182860-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पड़ोस की महिला के कंधे में गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पड़ोस की महिला के कंधे में गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। पुलिस ने पत्नी को मारने की नीयत से चलाई गई गोली से पड़ोस की महिला के कंधे को घायल करने वाले फरार हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ झब्बू को गोपालपुर भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विवाद के दौरान जितेंद्र ने पत्नी को मारने के लिए फायर किया था, जो पड़ोस की महिला के कंधे में जा लगा था। आरोपी के खिलाफ एका, अवागढ़, हाथरस, अलीगढ़, मटसैना और एत्माद्दौला थानों में हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट जैसे 28 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और चाहत सिंह शामिल रहे। संवाद