{"_id":"674ff72a7037df20ef0ff824","slug":"hindu-organizations-conducted-a-bike-rally-and-did-public-relations-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-138183-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हिंदूवादी संगठनों ने बाइक रैली निकाल किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हिंदूवादी संगठनों ने बाइक रैली निकाल किया जनसंपर्क
Wed, 04 Dec 2024 12:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के बैनर तले हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार का एक स्वर में विरोध करने को बुधवार को गांधी पार्क मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा। होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पदाधिकारियों ने बाइक जनसंपर्क रैली व प्रभात फेरी निकाली। सभी से गांधी पार्क में पहुंचने का आह्वान किया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ जैन, सिख, ईसाई आदि पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को गांधी पार्क में होने वाले प्रदर्शन की सफलता के लिए हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू समाज से जुड़े संगठन के नेताओं ने गली मोहल्ले में जनसंपर्क किया। बाइक रैली निकालने के साथ सभी से गांधी पार्क पहुंचने का आह्वान किया गया। नगर में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के माध्यमों से जनजागरण का कार्य चलता रहा। रहना की पुलिया के पास से एक बाइक रैली का शुभारंभ भगवा ध्वज दिखाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक शेखर ने किया।
बाइक रैली आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जलेसर रोड, रहना, झलकारी नगर, नगला भाऊ, सुहागनगर, परमेश्वर गेट, रसूलपुर, आसफाबाद सहित शहर के सैकड़ों मोहल्लों में पहुंची। इस दौरान बाइक रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने एवं इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर नानकचंद वासवानी, ललित मोहन सक्सेना, अनुराग तिवारी, आकाश वशिष्ठ, अलकेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, गिरीश प्रजापति, अवधेश शंखवार, धर्मेंद्र शंखवार, संदीप, रमाकांत यादव, मदनपाल यादव, दिनेश यादव, ध्रुव गुप्ता सहित काफी लोग शामिल थे।
शिकोहाबाद में निकाला गया पैदल मार्च
शिकोहाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओ व अन्य गैर इस्लामिक समुदायों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मानवाधिकार रक्षा मंच के नेतृत्व में मंगलवार को पैदल मार्च निकाला गया। विभिन्न संगठन से जुड़े हिंदुवादी संगठनों ने तिदरी से पैदल मार्च शुरू किया। पैदल मार्च बड़ा बाजार से शुरू होकर नारायण होटल तिराहे होते हुए तहसील पहुंचा। जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अंकित वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई की मांग की गई। राजीव गुप्ता, सुकेश अग्रवाल, गुरुदत्त तिवारी, ज्ञानेंद्र जैन, शरद बरेजा, रामप्रताप सिंह, शशांक भदौरिया, महेंद्र शर्मा, नीरू तोमर मौजूद थे।