फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hindu, jagran, manch, hungama, police, hanuman chalisa, orgnaiged, firozabad

हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण रोकने पर हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 09 Aug 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
hindu, jagran, manch, hungama, police, hanuman chalisa, orgnaiged, firozabad
यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना किनारे पसीना वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को रोकने पहुंची पुलिस का हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के पदाधिकारियों से विवाद हो गया। आयोजन में खलल डालने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रसाद ग्रहण कर रहीं महिलाओं को खाने के दौरान बीच में उठाने और अभद्रता का आरोप भी पुलिस पर लगाया। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा और पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

हिंजामं ने रविवार दोपहर यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर पर पौधरोपण और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा था। इसके बाद दाल-बाटी-चूरमा का प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बसे थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह और सीओ सदर हीरा लाल कनौजिया वहां पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन में बिना अनुमति के आयोजन करने पर आपत्ति जताई और कार्यक्रम रुकवा दिया।
विज्ञापन

इसका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर रही थीं। अभद्रता करते हुए उन्हें बीच में ही उठा दिया। पौधरोपण के लिए अधिकारी भी आमंत्रित किए थे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मेघेंद्र प्रताप सिंह चौहान, महानगर उपाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, आरएसएस के गोरक्षा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सारदेव सिंह का कहना है कि कई लोगों के एकत्रित होकर आयोजन की सूचना पर पुलिस गई थी। कोई विवाद नहीं हुआ। लोगों को समझाया तो लोग मान गए।
वीकेंड लॉकडाउन लागू है। फिर भी 50-60 लोग एक जगह एकत्रित होकर आयोजन कर रहे थे। आयोजन के लिए पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। महिलाओं से कोई अभद्रता नहीं की गई है। बाद में लोगों को समझा दिया था।
हीरालाल कनौजिया, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed