फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hindi paper proves easy in DElEd first semester exam

Firozabad News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में आसान रहा हिंदी का पेपर

Thu, 24 Sep 2026 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hindi paper proves easy in DElEd first semester exam
फिरोजाबाद। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार को तीन पालियों में संपन्न हो गईं। अंतिम दिन हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार हिंदी का पेपर सामान्य और आसान रहा, जबकि संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर के प्रश्नपत्र भी अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए सहज रहे। ।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 4234 अभ्यर्थियों में 3662 उपस्थित और 572 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्कृत-उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 5036 में से 4444 अभ्यर्थी उपस्थित और 592 अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में दोपहर दो से तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 4196 अभ्यर्थियों में 3632 उपस्थित और 564 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मुक्तेश कुमार ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। 24 सितंबर से डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed