{"_id":"57d9983b4f1c1bef30d4929d","slug":"hindi-is-that-language-to-improved-world-doctor-vinita","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी विश्व को समुन्नत बनाने वाली भाषा: डाक्टर विनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी विश्व को समुन्नत बनाने वाली भाषा: डाक्टर विनीता
Amar Ujala
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदी विश्व को समुन्नत बनाने वाली भाषा: डाक्टर विनीता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम
बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रल्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना हे शारदे मां, हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तारदे मां.. की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में हिंदी प्रश्रमंच का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष की 25 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं से पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्रभाषा, ज्ञान, बर्तनी एवं साहित्य-ज्ञान से संबंधित प्रश्र पूछे गये। जिसका उत्तर छात्राओं द्वारा उत्साह से दिया गया। प्रश्रमंच के अंतर्गत प्रथम नेहा सक्सेना द्वितीय, विनीता यादव तृतीय व खुशबू ने प्राप्त किया। इसी क्रम में हिंदी की वर्तमान दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। संगीत विभागाध्यक्ष की डा. विनीता सक्सेना ने हिंदी के विकास पर काव्य पाठ द्वारा हिंदी की प्रखरता पर बल दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. नीता सक्ेसना ने अपने उद्बोधन में शब्दों व्युत्पत्ति पर प्रकाश डाला कि हिंदी विश्व को समुन्नत बनाने वाली भाषा है एवं इसका क्षेत्र व्यापक है। डा. शशिप्रभा तोमर ने कहा कि इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी के युग में हिंदी का आंकलन वैश्विक दृष्टि से करने की आवश्यकता है। अंत में प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। दर्शना कुमारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. शैल वर्मा, डा. सीमारानी जैन थीं। वहीं एसएसजे कांसेप्ट में हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल रूपम बैजल की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर राजीव जैन, आलोक जैन व शिक्षिकायें थीं। मुस्तफाबाद रोड स्थित डीपीएस स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया।