{"_id":"669560940a8ab002400addc5","slug":"high-tension-line-fell-on-the-transformer-fans-coolers-and-fridges-of-many-houses-blew-up-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-129083-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, कई घरों के पंखे, कूलर, फ्रिज फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, कई घरों के पंखे, कूलर, फ्रिज फुंके
Mon, 15 Jul 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लालऊ क्षेत्र में 11 हजार केवीए हाईटेंशन लाइन का तार ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया। इस कारण हाईवोल्टेज करंट घरेलू लाइन में भी दौड़ गया। विद्युत पोल के पास बंधी दो भैंस मर गईं। वहीं, 100 से ज्यादा घरों में कूलर, पंखे, फ्रीज आदि उपकरण फुंक गए। इस दौरान कूलर चालू कर रही एक बालिका को भी करंट लगा, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार की रात 12 बजे की घटना है। बारिश के दौरान इंसुलेटर टूट जाने से 11 हजार की विद्युत लाइन ट्रांसफॉर्मर पर गिर गई। इससे हाईवोल्टेज करंट विद्युत तारों में दौड़ गया। इस कारण सौरव, जगमोहन वर्मा, विष्णु वर्मा की समर, रजत उपाध्याय, मनीष वर्मा, शीतल बाबा, हीरा दुबे, महावीर, श्याम शर्मा सहित 100 से ज्यादा लोगों के घरों में कूलर, पंखे, एसी सहित अन्य उपकरण फुंक गए। कई घरों के विद्युत मीटर भी फुंक गए। इसके साथ दिनेश कुमार की दो गर्भवती भैंस भी मर गईं। एक बालिका कूलर को चला रही थी। करंट आने से वह बेहोश हो गई। बालिका की हालत गंभीर बनीं हुई।
एक्सईएन विश्वेंद्रप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इंसुलेटर खराब होने से हाइटेंशन तार गिर गया था। मीटर भी फुंक गए हैं। विद्युत लाइन को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
फिरोजाबाद। शहर के कई इलाकों में विद्युत संकट बना रहा। रात्रि में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग बेचैन दिखे। रसूलपुर क्षेत्र में रात्रि में एक बजे से पूर्व विद्युत फॉल्ट हो गया था। इस कारण 200 से ज्यादा घरों में विद्युत संकट बना रहा। वहीं, बस स्टैंड पर पूरी तरह विद्युत सप्लाई ट्रिपिंग करती रही। इस कारण लोग परेशान रहे। रामनगर क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बाधित रही।