{"_id":"6475d7a07cd2532d7c0d5f44","slug":"high-speed-vehicle-crushed-teenager-death-firozabad-news-c-25-1-174368-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत
Tue, 30 May 2023 04:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 May 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत
दशहरा पर घर के लिए तरबूज लेेने गया था
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित माधवगंज निवासी किशोर की दशहरा पर्व पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दशहरा पर किशोर की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
माधवगंज निवासी मयंक यादव (13) पुत्र अखिलेश यादव मंगलवार सुबह दशहरा पर्व पर घर के लिए तरबूज लेने घर से निकला था। जैसे ही वह बटेश्वर रोड पर पहुंचा, तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किशोर की पहचान मयंक यादव के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद