फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   helping amaunt in 770 construction labour's account

770 निर्माण श्रमिकों के खातों में पहुंची सहायता राशि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
helping amaunt in 770 construction labour's account
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजनान्तर्गत निर्माण श्रमिकों को अार्थिक मदद दिए जाने का क्रम जारी है। शुक्रवार को जिले में योजनान्तर्गत पंजीकृत 770 निर्माण श्रमिकों के खातों में सात लाख,70000 रुपए की धनराशि निर्गत की गई। जिले में भवन निर्माण एवं सन्निर्माण योजनान्तर्गत लगभग 30 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से जिन श्रमिकों के पंजीयन अपडेट हैं अथवा ऑनलाइन तरीके से पंजीयन अपडेट कराने वाले निर्माण श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपए की अनुग्रह राशि हस्तांतरित की जा रही है। अभी तक लगभग 25402 श्रमिकों के खातों में अनुग्रह राशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को भी 770 निर्माण श्रमिकों के खातों में सात लाख, 70000 रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई। एएलसी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपने पंजीयन प्रमाण पत्रों को अपडेट कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed