फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Heavy rains in the district, waterlogging in low-lying areas

Firozabad News: जिले में हुई तेज बारिश, निचले इलाकों में हुआ जलभराव

Wed, 21 Jun 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the district, waterlogging in low-lying areas
फिरोजाबाद। मानसून की पहली बारिश में शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर पानी भर गया। नई आबादी वाले इलाकों में फिसलन बढ़ गई। मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। किसान बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। किसान खरीफ की फसल की बुवाई शुरू कर देंगे। मौसम का मिजाज सोमवार को सुबह से बदल रहा था। काली घटाएं पूरे दिन घिरती रहीं। हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन रात दस बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार सुबह लोग घरों से टहलने को निकले तो भीगते हुए वापस लौटे। सरकारी कार्यालयों में भी स्टाफ बारिश के कारण देर से पहुंचा तो कोई भीगते हुए पहुंच सका। पूरे दिन बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरा दिखाई दिया। इसमें जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर पानी भरा दिखाई दिया। रामलीला चौराहा, बोधाश्रम रोड,चंद्रवार गेट की पुलिया, पेमेश्वर गेट पुलिया, हाजीपुरा रोड सहित कई इलाकों में पानी भरा दिखाई दिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के नई आबादी वाले इलाका बघेल कॉलोनी, न्यू आंबेडकर नगर, ताड़ों वाली बगिया, आसफाबाद, छारबाग, सुदामा नगर, बसंत बिहार कॉलोनी, रानी नगर, श्रीपाल कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में फिसलन हो गई। इससे लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

----
शिकोहाबाद 31.50 मिमी बारिश हुई
जिला प्रशासन के पास मानसून की पहली बारिश के आंकड़े आए उसके हिसाब से मंगलवार को दोपहर तक शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 31.50 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि टूंडला एवं जसराना तहसील में सबसे कम 13.40 मिमी बारिश हुई। हालांकि जिलेभर में औसतन बारिश 22.35 मिमी रिकार्ड की गई। बारिश का क्रम मंगलवार को शाम तक रुक-रुककर चलता रहा। इसके कारण यह तो आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कहां कितनी हुई बारिश...
-जिला मुख्यालय-20.50 मिमी
-फिरोजाबाद तहसील-28.00 मिमी
-शिकोहाबाद तहसील -31.50 मिमी
-जसराना तहसील -13.40 मिमी
-टूंडला तहसील -13.40 मिमी
-सिरसागंज तहसील -15.30 मिमी
-जिले में औसतन बारिश- 20.35 मिमी


मंगल बाजार पर दिखा बारिश का असर
-शहर में साप्ताहिक बंदी मंगलवार के दिन ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले बाजार पर भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया। पहले तो बाजार में दुकान सजाने वाले दुकानदारों के संख्या कम रही। इधर पूरे दिन बारिश के चलते ग्राहक कम ही संख्या में आए। इसके कारण जो दुकानदार आए वह मौसम खराब होने के कारण जल्दी घरों को चले गए।

----
-मानसून की पहली बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इस बारिश के बाद जहां किसान खरीफ की फसल (मक्का, दलहन) धान के साथ साथ मिर्च की फसल की बुवाई के लिए खेतों को तैयार कर सकेंगे। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक है।
हरिनाथ सिंह, उप निदेशक कृषि फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed