फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   heavy rain in city

शहर में हुई जमकर बारिश

Fri, 07 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in city
 जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को मेघा ऐसे बरसे कि हर किसी को गर्मी से राहत मिली। शहर तक तो सिर्फ बूंदाबांदी ही पहुंच सकी। बारिश से आस-पास क्षेत्र के किसानों ने राहत की स्वांस ली। क्योंकि फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। फरियादियों को पानी में भीग कर ही जाना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर शहर से जिला मुख्यालय की ओर जो भी गया वही अचंभित रह गया। शहर में हल्की बारिश ही हुई वहीं मोढ़ा एवं रसीदपुर कनैटा से आगे बढ़ते ही झमा झम बारिश होते दिखी। ऑटो चालक हो अथवा मिनी बस या भारी वाहन चालक हर किसी को बारिश के कारण ही दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय फरियाद लेकर जाने वाले लोग भीगते हुए वाहन से उतरने के बाद पहुंचे। बारिश होने की उम्मीद नहीं थी इसके कारण कई के अभिलेख तक भीग गए। किसी ने मुख्यालय की चौकी तो किसी ने प्रतीक्षालय में ही बारिश के बचाव को शरण ली। क्योंकि पौन घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इस बारिश के नजारे को देखकर हर कोई हैरान था। शहर से आने वाले मोबाइल फोन पर कोई विश्वास ही नहीं कर रहा था कि बारिश हो रही होगी। बारिश के कारण जिला मुख्यालय पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने को ही आए किसान भी भीग गए। चहुंओर पानी भर गया। मुख्य सड़क पर काफी पानी था। इधर खेतों में पानी भरा दिखाई दिया। बारिश होने से मुख्यालय के साथ आस-पास के ही गांव के वाशिंदों को राहत मिली। शहरी क्षेत्र में हल्दी बूंदा बांदी होने के कारण शाम को वक्त उमस के कारण हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed