{"_id":"5e35bcbc8ebc3e4ad818a257","slug":"health-system-firozabad-news-agr427488358","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से तड़पती रही प्रसूता, सीएचसी स्टाफ ने नहीं सुनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द से तड़पती रही प्रसूता, सीएचसी स्टाफ ने नहीं सुनी बात
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार रात एक प्रसूता प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी इससे बेखबर रहे। थाना नारखी क्षेत्र के गांव उत्तम गढ़ी निवासी राहुल पाठक ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी नीति पाठक को रात 10 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया था। आरोप है कि देर रात्रि जब दर्द असहनीय हो गया तो पति स्टाफ के पास गया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
बार-बार कहने पर सुबह प्रसव कराने की बात कहते हुए चलता कर दिया। करीब नौ बजे प्रसूता की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे नगलाबीच एक झोलाछाप के पास ले जाने को मजबूर हो गए। जहां एक घंटे बाद पीड़िता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सीय स्टाफ का कहना है कि डिलीवरी में देरी हो रही थी। परिजन जल्दी का दबाव बना रहे थे, ऐसे में उसे आगरा रेफर कर दिया था।
आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। प्रसूता को आगरा लेडी लाइन के लिए रेफर किया गया था। 102 नंबर एंबुलेंस भी बुलाई गई थी, किंतु प्रसूता का पति उसे अपनी मर्जी से लिखित में देकर ले गया है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. संजीव वर्मा, अधीक्षक-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला