फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Health of air has not improved, fog prevails throughout the day

Firozabad News: नहीं सुधरी हवा की सेहत, दिनभर छाई रही धुंध

Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Health of air has not improved, fog prevails throughout the day
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार से बिगड़ी हवा की सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में धुंध छाई रही, जिससे टीटीजेड में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़कर 246 तक पहुंच गया। वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने से दोपहिया वाहन चालक व राहगीर आंखों में जलन से परेशान दिखे। खासतौर पर वातावरण में धूल के कणों की भरमार रही। सुहागनगरी में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगर निगम, आरटीओ, पीसीबी, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, कृषि विभाग सहित 17 विभाग शामिल है। अफसरों की लापरवाही के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में हर रोज कारखानों की चिमनियां घंटों धुआं उगल रही है, जिससे शहर की हवा में जहर घुल रहा है। वायु प्रदूषण की रोकथाम को ठोस कदम न उठाए जाने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में खास सुधार होता नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही सुहागनगरी में हवा की सेहत खराब रही। आसमान में धुंध छाई रही।
विज्ञापन

यह हालत बीते 11 नवंबर से निरंतर चल रही है। हवा में धुलनशील पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा खासी रही। पीएम-2.5 जहां 235 माइक्रो मिलीग्राम वहीं पीएम-10 की मात्रा 194 माइक्रो मिलीग्राम दर्ज की गई। हवा में धूल व गिर्द की मात्रा बढ़ जाने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक सुहागनगरी के असमान में धुंध छाई रही। सुबह टहलने निकले लोगों को भी हवा में घुलनशील धूल के कणों के कारण खासी दिक्कतें हुई। एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय के अनुसार निगम एरिया में संचालित निर्माण परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं को पत्र जारी कर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed