फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health mela

रविवार को भी मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 67 स्थानों पर लगाया गया आरोग्य मेला

Sun, 02 Feb 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
health mela
फिरोजाबाद। नगलाबरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रजिस्ट्रेश - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जनपद में 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को किया गया। जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर आरोग्य मेले की शुरुआत की।
विज्ञापन

नगला बरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य के लिए आरोग्य मेले की शुरुआत की गई है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि रविवार को रोगी स्वास्थ्य केंद्रों पर आकर परीक्षण करा सकते हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. संगीता अनेजा, सीएमएस डा. आरके पांडेय, डा. एलके गुप्ता, डीसीपीएम रवि कुमार मौजूद रहे। वहीं कस्बा एका के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पाढ़म पर विधायक पप्पू लोधी ने आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगीं। सरकार गरीब एवं निसहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। चिकित्साधिकारी मनोज कटारा, अंबिका पांडेय, खेलन सिंह, डा. गौरव गुप्ता, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। मेयर नूतन राठौर ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर मेले का आगाज किया। उन्होंने योजना को सराहा। स्वास्थ्य केंद्र कुर्रीकूपा पर शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। आटेपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने आरोग्य मेले का उद्घाटन कर कहा कि मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। वहीं टूंडला में मेले का उद्घाटन चेयरमैन रामबहादुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुल्हावली पर फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed