{"_id":"5eef61958ebc3e42c50a74a2","slug":"health-firozabad-news-agr447082830","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला, एक्सप्रेसवे पर पांच लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला, एक्सप्रेसवे पर पांच लोगों की हुई थी मौत
Mon, 22 Jun 2020 12:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:18 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पांच लोगों की हुई थी सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में पांच लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव गोसौरा थाना मेजा इलाहाबाद रवाना कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल प्रियंका आगरा के एक निजी अस्पताल में जिंदगी औेर मौत से जूझ रही है। पीड़ित परिवार ने अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। एएसपी ईरज रजा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शनिवार सुबह सवा पांच बजे दिल्ली से इलाहाबाद जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर गए। परिजन शवों को लेकर गांव के लिए रवाना हो गये। वहीं घायल महिला प्रियंका को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

हालत में सुधार न होने पर महिला के परिजन उसको आगरा के निजी अस्पताल पुष्पांजलि ले गए, जहां महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस संबंध में जब एएसपी ई. रजा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने नहीं दी बच्चों की जानकारी
हादसे में अपनी छोटी बहन और उसके पति व बेटा के साथ अपनी बेटी और बेटा को खोने वाली प्रियंका अस्पताल में है। होश में आने पर प्रियंका अपने बच्चों और बहन के बारे में पूछती है लेकिन परिवार के लोग उसे किसी के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
संबंधित खबर
प्रयागराज के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, गांव में मचा कोहराम
सभी का प्रयास है कि किसी तरह प्रियंका पूरी तरह स्वस्थ हो जाए। परिवार के लोग अब उसकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। प्रियंका के पति सतेंद्र आगरा में ही हैं, जबकि शेष लोग शवों को लेकर गोसौरा चले गए है।