{"_id":"5dab16fc8ebc3e93b85d3247","slug":"health-firozabad-news-agr411342647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज: कंप्यूटर से बनेगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज: कंप्यूटर से बनेगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन पर्चा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनबाने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में अब ओपीडी में मरीजों को दिखाने के लिए बनने वाला रजिस्ट्रेशन पर्चा कंप्यूटर से बनना शुरू हो गया है। इसमें मरीजों का पूरा ब्योरा तलब किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में कार्य की गति धीमी हैं। मरीजों के पंजीकरण पर्चा बनने में देरी हो रही है। जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक रुपये का पर्चा बनता था। नाम और उम्र पूछ कर हाथ से पर्चा बनाया जाता था। इसमें फर्जीवाड़ा भी होता था।
जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद व्यवस्थाओं को उच्चीकृत किया जा रहा है। अब रजिस्ट्रेशन का पर्चा कंप्यूटर से बनाना शुरू कर दिया गया है। इसमें मरीज का नाम, उम्र, कौन से विभाग में दिखाना है? के साथ उसके निवास का पता और पिता का नाम भी होगा। मेडिकल कालेज में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। हालांकि कंप्यूटर से ज्यादा डिटेल भरने के कारण पर्चा बनने में देरी हो रही है। इससे मरीजों को थोड़ी बहुत इंतजार करना पड़ता है। धीरे-धीरे व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाएगा।
ऑनलाइन नंबर लगाने की सुविधा का प्रयास
फिरोजाबाद। कंप्यूटर से रजिस्ट्रेशन पर्चा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब प्रयास रहेगा कि आनलाइन नंबर भी घर बैठे मरीज लगा सकें। अस्पताल प्रशासन इस कदम की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।