{"_id":"6085aca48ebc3e8d16550ad6","slug":"health-department-s-telemedicine-service-is-giving-pain-to-patients-and-patients-firozabad-news-agr489867143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों-तीमारदारों को दर्द दे रही स्वास्थ्य विभाग की टेलीमेडिसिन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों-तीमारदारों को दर्द दे रही स्वास्थ्य विभाग की टेलीमेडिसिन सेवा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले का स्वास्थ्य विभाग टेेली मेडिसिन सेवा को लेकर गंभीर नहीं हैै। टेली मेडिसिन सेवा से जुड़े मेडिकल अफसरों के मोबाइल नंबर जरूरतमंदों के लिए छलावा साबित हो रहे हैं। ऐसे कई मामले रविवार को सामने आए। कोविड सेंटर में भर्ती मरीज के परिजनों ने सीएमओ और सीएमएस को आपात स्थिति में कई बार फोन लगाया लेकिन अफसरों ने फोन रिसीव नहीं किये।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह जनसुविधा के दृष्टिगत कोविड संक्रमितों व अन्य रोगियों की सहायता के लिए जिले में टेली मेडिसिन सेवा का शुभारंभ कराया है।
जनहित और गंभीर रोगियों को तत्काल चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना पर स्वास्थ्य विभाग के अफसर ही पलीता लगा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उपलब्ध कराए गए नंबरों को कॉल करने पर कोई फोन नहीं उठाया जाता है। इसके साथ ही लोगों ने सीएमओ और सीएमएस द्वारा भी फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।
-----------
मेरा एक रिश्तेदार कोविड सेंटर में उपचाराधीन है। रविवार दोपहर मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। जानकारी पर मैंने सीएमएस को उनके मोबाइल नंबरों पर कई कॉल किए लेकिन नहीं कॉल नहीं उठाया गया। इसकी जानकारी सीएमओ को देनी चाहीं, लेकिन वहां से भी कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद दोनों नंबरों पर टेक्स्ट मेसेज और व्हाट्सएप संदेश भेजा लेकिन उनका भी प्रतिउत्तर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ निवासी सुहागनगर फिरोजाबाद
-------
मां को कई दिन से बुखार आने की शिकायत है। शनिवार रात से मोबाइल नंबर 9058704986, 9412170496 पर कॉल किए लेकिन फोन नहीं उठे। इस पर सीएमओ के मोबाइल नंबर 8005192655 पर अलग-अलग नंबरों से कॉल किए लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।
विनीत कुमार निवासी स्टेशन रोड शिकोहाबाद
--------------
चौकीदार उठा रहा सीएमओ का फोन
टेली मेडिसिन सेवा से जुडे़ चिकित्साधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने के बाबत सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ से जानकारी के बाबत रविवार शाम 4:36 मिनट फोन किया गया तो उनके चौकीदार अंकित कुमार ने फोन उठाया। चौकीदार ने कहा कि सीएमओ मैडम किसी जरूरी कार्य में व्यस्त हैं। चौकीदार ने बाद में बात कराने की बात कहकर फोन काट दिया।
आजकल काफी काम है। इस कारण कॉल रिसीव करने में दिक्कत होती है। टेली मेडिसिन सेवा की बात है तो उसमें मेरा मोबाइल नंबर अंकित नहीं है।
नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ फिरोजाबाद