{"_id":"614e117f8ebc3efadb23c539","slug":"health-department-ready-to-fight-corona-amidst-dengue-mock-drill-done-firozabad-news-agr508966816","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बीच कोरोना से लड़ने को तैयार स्वास्थ्य विभाग, कराई गई मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बीच कोरोना से लड़ने को तैयार स्वास्थ्य विभाग, कराई गई मॉकड्रिल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू के बीच कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयार किया जा रहा है। यदि कोरोना के केस बढ़ते है तो स्वास्थ्य विभाग कैसे निपटेगा। इसके लिए शुक्रवार को संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद व पीकू वार्ड में तब्दील चार सीएचसी पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। चिकित्सक और स्टाफ ने मरीज को भर्ती करने से लेकर इलाज के लिए अभ्यास किया। शिकोहाबाद में लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर डा. विकास सिंघल की निगरानी में मॉकड्रिल किया गया।
जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमओआईसी डॉ. मुनेंद्र कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल कराई गई। यहां 30 पलंग का कोरोना वार्ड बनाया गया है। इसमें 10 पलंग का पीकू और आईसीयू बनाया है। एसीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने मॉकड्रिल का निरीक्षण किया यहां बच्चों को कोरोना मरीज के रूप में लेटाकर मॉकड्रिल किया गया।
बच्चे को बाइपेप वेंटीलेटर लगाया गया। ऑक्सीजन की सप्लाई भी प्रतिकात्म रूप से चालू की गई। मरीज को दी जाने वाली दवाओं और अन्य सुविधा के बारे में भी बताया गया। इसी तरह शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल में भी मॉकड्रिल कराई गई। एका, जाटऊ और सिरसागंज में भी मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने भी मॉकड्रिल का निरीक्षण किया।