फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health,corona virus,corona,corona vaccination

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत, नौ नए मरीज

Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
health,corona virus,corona,corona vaccination
फिरोजाबाद। टूंडला में कोरोना संक्रमित एक पुरुष की आगरा में मौत हो गई। वहीं नौ नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4060 पहुंच गया है जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 112 हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिन पूर्व टूंडला के सरस्वती नगर निवासी 51 वर्षीय एक किसान को खेत में ही ब्रेन हेमरेज हो गया था। परिजन किसान को इलाज के लिए आगरा ले गए थे। यहां कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। किसान की शुक्रवार को मौत हो गई। जब किसान की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना संक्रमित आई तो हड़कंप मच गया। मृतक के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इधर, सुहागनगर सेक्टर एक निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

दुर्गा नगर निवासी 38 वर्षीय महिला और उनकी 17 वर्षीय पुुत्री भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। यह परिवार बाहर घूमने जा रहा था, इसलिए कोरोना की जांच कराई थी। दुली मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। शिकोहाबाद के कटरा मीरा में भी 29 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। नई बस्ती में कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं। यह शुक्रवार को मॉल में कार्य करने वाली युवती के संपर्क में आए थे। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनकी जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed