{"_id":"660da3ae4c9dd29e5e0cd3d4","slug":"heads-of-ekas-youth-found-separated-from-their-bodies-in-ahmedabad-suspicion-of-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-121641-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अहमदाबाद में धड़ से अलग मिले एका के युवकों के सिर, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अहमदाबाद में धड़ से अलग मिले एका के युवकों के सिर, हत्या की आशंका
Thu, 04 Apr 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के दो युवकों के शव अहमदाबाद में रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले हैं। दोनों के सिर धड़ से अलग पाए गए हैं। वीडियो देख परिजन और गांव के लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृत युवक अहमदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करते थे। होली से तीन दिन पहले वह घर आए थे। जबकि 29 मार्च को युवक अहमदाबाद लौट गए थे। युवकों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
गांव धर्मपुर निवासी नितिन (18) व शिवरतन (19) पक्के दोस्त थे। नितिन उसका दोस्त शिवरतन और उसका भाई दीपक तीनों अहमदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करते हैं। वह करीब छह महीने से अहमदाबाद में रहकर रेहड़ी चलाकर कुल्फी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह होली से तीन दिन पहले घर आए थे। दीपक ने बताया कि दो अप्रैल दिन मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद नितिन और शिवरतन गोलगप्पे खाने के लिए गए थे।
देर रात तक वापस न आने पर उसने अहमदाबाद के नजदीकी थाने में यह जानकारी दी। काफी तलाशने के बाद दोनों के शव पास से गुजर रही रेलवे लाइन कि किनारे पड़े मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग पाए गए। मौके का वीडियो देखकर परिजन और गांव के लोग हत्या कर शव फेंकने की आंशका जाहिर कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिए। इधर जानकारी मिलते ही परिजन अहमदाबाद के लिए निकल गए थे। परिजन का आरोप है कि जान देने की कोई वजह नहीं हैं, सभी लोग होली में भी बेहद खुश थे, दोनों युवकों की हत्या की गई है।
विज्ञापन
आज गांव आ सकते हैं दोनों के शव
एका के गांव धर्मपुर निवासी युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजन के बीच कोहराम मच गया। परिवार के कुछ लोग मंगलवार रात ही अहमदाबाद के लिए निकल गए थे। पोस्टमार्टम होने और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस दोनों के शव परिजन के सुपुर्द कर देगी। बृहस्पतिवार को दोनों के शव गांव पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है।