फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   he bodies of the murdered woman, burned in junk

महिला की हत्या कर शव कबाड़ में जलाया

Mon, 05 Jan 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
he bodies of the murdered woman, burned in junk
फीरोजाबाद/मक्खनपुर में मक्खनपुर के जिजौली मार्ग स्थित बंद पड़े स्कूल के समीप महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया। सूचना पर पुलिस के साथ दमकल पहुंच गई। आग पर काबू पा महिला के शव को निकाला गया। शव 90 फीसदी जल चुका था। घटना स्थल के समीप आरोपी युवक के घर की तलाशी ली तो वहां खून से सनी रजाई बरामद हो गई। जबकि आरोपी फरार है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। जिस महिला का राशिद के यहां आना-जाना था वह भी गायब है।
विज्ञापन



रविवार रात करीब एक बजे मक्खनपुर पुलिस को सूचना मिली कि जिजौली मार्ग स्थित बंद पड़े स्कूल के बाहर कबाड़े में आग लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर विभाग की गाड़ी को भी बुला लिया। कर्मचारी आग बुझा रहे थे, तभी पुलिस की निगाह आग के बीच जल रहे महिला के शव पर गई। फायर कर्मचारियों ने आनन फानन में आग पर काबू पाने के साथ शव को बाहर निकाल लिया। शव 90 फीसदी जल गया। आग के बीच महिला का शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने बताया कि घटनास्थल के समीप ही चार कमरे बने हुए हैं।
विज्ञापन




 एक कमरे में राशिद निवास करता है। जो मूलरूप से शिकोहाबाद के रुनकपुर का रहने वाला है। इसके यहां एक महिला का आना जाना था। जबकि दो कमरों में दिनेश यादव परिवार के साथ निवास करता है। तीसरे कमरे में मुकेश कबाड़े का काम करता है। जिस कबाड़े में आग लगी थी वह मुकेश का था। घटना के दौरान दिनेश परिवार के साथ मौके पर था, जबकि मुकेश को फोन करके बुलाया गया। लेकिन राशिद वहां से गायब था। पुलिस ने देर रात शिकोहाबाद स्थित उसके घर दबिश दी, लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला। इस पर पुलिस का शक राशिद पर हो गया। एएसपी संजय सिंह और सीओ सदर ने राशिद के कमरे का ताला तोड़वाकर देखा तो अंदर खून बिखरा था। रजाई भी खून से सनी थी। एएसपी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राशिद को हिरासत में लेने के बाद ही महिला की शिनाख्त हो सकेगी और घटना का कारण पता चल सकेगा। वहीं जिस महिला का राशिद के घर आना जाना था वह भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला को लेकर राशिद का चल रहा है विवाद
थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि राशिद परिवार से अलग खंडहर पड़े स्कूल के पास एक कमरे में रहता है। यहां पर रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला का आना जाना था। महिला के पुत्र का बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया था। लेकिन उसने शव की पहचान करने से इनकार कर दिया। जबकि घटना के बाद से महिला भी गायब है।



दो वर्ष पूर्व लगाया था दुष्कर्म का आरोप
थाना पुलिस की माने तो जो महिला गायब है उसने राशिद पर दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में बाद में समझौता हो गया था। और दोनों ने निकाह भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed