फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Have to adopt legislation to prevent harassment of girls: Mina

उत्पीड़न रोकने के लिए कानून का सहारा लें छात्राएं: मीना

Sun, 11 Sep 2016 12:20 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 11 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Have to adopt legislation to prevent harassment of girls: Mina
उत्पीड़न रोकने के लिए कानून का सहारा लें छात्राएं: मीना - फोटो : Amar Ujala
नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

महात्मा गांधी गर्ल्स डिग्री कालेज में सेक्सुअल हैरेसमेंट विद वीमेन इन वर्क प्लेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए छात्राओं को विधिक सेवाओं से अवगत कराया गया। इस सेमीनार में बीए क्लास की छात्राओं ने भाग लिया।

सेमीनार में अधिवक्ता सुषमा शर्मा ने कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि अगर कालेज से घर जाते समय छात्राओं के साथ कोई गलत हरकत करता है या मोबाइल पर परेशान करता है तो तुरंत 1090 या 100 नंबर पर काल करें। निर्भयाकांड के बाद लड़की को घूर के देखना भी एक अपराध की श्रेणी में आ गया है। अधिवक्ता अरुण शर्मा ने लैंगिंग भेदभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़के-लड़कियों में कोई फर्क नहीं रहा है। लड़कियों को अपनी ताकत का एहसास होना चाहिए। देश में कई उदाहरण है, जो नारी शक्ति को ज्यादा महत्व देते हैं। प्राचार्य डॉ निर्मला यादव ने कहा कि लड़कियां आज कल हो रहे अपराधों से बचें। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें। समिति के मंडल सचिव डीएन शर्मा ने कहा कि  लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाकर उन्हें बेच दिया जाता है। इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। समिति की कोआर्डिनेटर मीना गुप्ता ने कहा कि उत्पीड़न को कानून से रोका जा सकता है। इसलिए उत्पीड़न का शिकार न हों। शोहदों से डटकर मुकाबला करें। कोई बात हो तो कालेज में शिक्षकों या घर में अभिभावक को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed