फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Harvest ruined the crops of 2686 farmers of 14 villages

ओलावृष्टि से जिले के 14 गांव के 2686 किसानों की फसल हुई बर्बाद

Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Harvest ruined the crops of 2686 farmers of 14 villages
फिरोजाबाद। जिले में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि का सर्वे जिला प्रशासन ने कराया है। सदर तहसील प्रशासन की मानें तो नारखी क्षेत्र के 14 गांव के 2686 किसानों की मिर्च, गेहूं, आलू के साथ सरसों की फसल बर्बाद हुई है। 33 प्रतिशत से अधिक फसल में हानि के कारण इनको मुआवजा दिए जाने की मांग शासन को जिला प्रशासन ने भेजी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद मुआवजा राशि का वितरण किसानों को आयोग के निर्देश के अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ जनवरी को बारिश होने के साथ ओलावृष्टि ने नारखी क्षेत्र के कई गावों में किसानों की फसल को हानि पहुंचाई थी। फसलों के बर्बाद होने का आकलन कराने को तहसील प्रशासन पिछले कई दिनों से सत्यापन कर रहा है। दस दिन बीतने के बाद भी सत्यापन का काम अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नारखी क्षेत्र के 14 गांवों के करीब 2686 किसानों की फसलों में हानि हुई है। इसमें आलू, मिर्च, सरसों के साथ-साथ गेहूं की फसल शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उनको 92 लाख से अधिक का मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट बनाने का काम तहसील की टीम कर रही है। चुनावी कामकाज होने के कारण रिपोर्ट तैयार होने में थोड़ी देरी हो रही है।
विज्ञापन

-ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को प्रभावित किया है। प्रशासन को चाहिए कि वह किसानवार शीघ्र ही सत्यापन कराके इसकी रिपोर्ट शासन को भेजकर उन्हें मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई करे। किसानों की जीविका तो इन्हीं फसलों के सहारे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीलेंद्र सिंह, पिपरौली नारखी।
-जिले में आठ जनवरी को हुई बारिश एंव ओलावृष्टि से केवल नारखी क्षेत्र के कई गांवों में मिर्च,आलू के साथ गेहूं एवं सरसों की फसल प्रभावित हुई है जिला प्रशासन को चाहिए कि वह बारीकी से आकलन करें और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की पहल करे।
संजीव कुमार, गढ़ी हंसराम नारखी।
-ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हानि हुई है। लेखपाल एवं तहसील की टीमों को लगाकर हानि का सत्यापन कराएं और उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाए। गांवों में ठीक ढंग से हानि का सर्वे नहीं किया जा रहा है। जिले के अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
तेजवीर सिंह, गढ़ी अफोह नारखी।
-ओलावृष्टि के कारण प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर उनको बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई करनी चाहिए। किसान के पास रबी की फसल ऐसी है जिसके सहारे पूरे वर्ष वह परिवार का पालन पोषण करता है। इस फसल के बर्बाद होने से किसान टूट जाता है।

सतेंद्र सिंह कनवार नारखी।
-जिले में आठ जनवरी को हुई ओलावृष्टि में 14 गांवों के 2686 किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। इनकी ऑनलाइन फीडिंग का काम तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है आठ सौ के करीब किसानों की फीडिंग हो चुकी है। शीघ्र इसको पूर्ण करते हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। बीमित किसानों की सूची अलग से बनाई जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह एडीएम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed