{"_id":"689c1c50ab69d2ceb70e307a","slug":"hanuman-statue-installed-in-tomb-was-broken-overnight-in-shikohabad-in-firozabad-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शिकोहाबाद में रातोंरात तोड़ दिया धर्मस्थल...गांव में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिकोहाबाद में रातोंरात तोड़ दिया धर्मस्थल...गांव में पुलिस फोर्स तैनात
Wed, 13 Aug 2025 10:32 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:32 AM IST
सार
ग्रामीणों की बुधवार सुबह टूटे हुए धर्मस्थल पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। मूर्ति को स्थापित देख हर कोई हैरत में पड़ गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन
गांव में जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद के मलिखानपुर गांव के समीप सड़क किनारे बने हुए धर्मस्थल को कुछ असामाजिक तत्वों ने रातोंरात तोड़ दिया। इतना ही नहीं इस स्थान पर मूर्ति को भी स्थापित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति को हटवाया। गांव में पुलिस बल तैनात करते हुए यह कृत्य करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर के परतापुर चौराहे से होते हुए मलिखानपुर गांव का सम्पर्क मार्ग है। इस गांव में सड़क किनारे कई वर्षों से धार्मिक स्थल बना हुआ था। बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को तोड़ दिया। इतना ही नहीं मूर्ति को स्थापित कर दिया।

जब सुबह गांव के लोगों की नजर टूटे हुए धार्मिक स्थल पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद मूर्ति को हटवा दिया।
कुछ ही देर बार सीओ प्रवीण तिवारी एवं गोपनीय विभाग की टीम मौके पर आ गई। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। साथ ही धार्मिक स्थल तोड़ने वालों की जानकारी जुटाना पुलिस ने शुरू कर दी है।
ग्रामीणों को गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने यह काम किया है। वह गांव के ही रहने वाले हैं। उन लोगों ने ऐसा करके धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है। बीती रात 10:30 बजे तक ग्रामीण गांव में घरों के बाहर थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह काम रात 1 बजे करीब किया गया है।

घटनास्थल के पास नहीं हैं सीसीटीवी
गांव में घटनास्थल के पास सीसीटीवी नहीं लगे हैं। ऐसे में आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
गांव में घटनास्थल के पास सीसीटीवी नहीं लगे हैं। ऐसे में आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हमें घटना की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर आई है। मामले की जांच एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त...चालक की झपकी से हुआ हादसा; 50 यात्री थे सवार
ये भी पढ़ें-UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त...चालक की झपकी से हुआ हादसा; 50 यात्री थे सवार