फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hanuman Jayanti will be on a three-day program

हनुमान जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti will be on a three-day program
नुमान जयंती पर होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
 श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति का 106 वां वार्षिकोत्सव तथा हनुमान जी महाराज का जन्म जयंती समारोह 21 से 24 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम को आठ बजे से रामलीला मैदान प्रांगण में विश्व विख्यात भजन गायिका पूर्णिमा सिंह (पूनम देवी) वृंदावन धाम अपने भजनों की प्रस्तुति करेंगी। 22 अप्रैल शुक्रवार को भगवान श्रीराम के भक्त हुनमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इस मौके पर हनुमान महाराज का दुग्धाभिषेक, स्वर्णआभूषण के श्रंगार, चोला एवं प्रसाद वितरण होगा। भव्य फूलबंगला के मध्य हनुमान महाराज के दर्शन होंगे।  23 अप्रैल को पवन पुत्र हनुमान जी महाराज का भव्य फूल बंगला सजाने के साथ ही प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन


2000 वर्ष पुराना है मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान जी का मंदिर
दो दिवसीय मेले का शुभारंभ कल से, 22 को होगा विशाल जागरण
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। प्राचीन चिंताहरण मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ 21 अप्रैल को होगा। 21 को हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 अप्रैल को विशाल जागरण का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष नवीन कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेले की शुरूआत वर्ष 2010 में हुई थी। प्राचीन चिंताहरण मारुति नंदन पसीना वाले हनुमान मंदिर का इतिहास करीब 2000 वर्ष पुराना है। प्राचीन अभिलेखों पर विश्वास करें तो मंदिर का निर्माण राजा चंद्रसेन के द्वारा कराया गया था। कभी चंद्रवार राजा चंद्रसेन की राजधानी हुआ करती थी। हनुमान जी की प्रतिमा को भरी सर्दी में पसीना आता है, इसलिए इनको पसीना वाले हनुमान जी के नाम से जानते हैं। यह क्षेत्र धार्मिक और आस्था का प्रतीक है। ग्राम चंद्रवार में विख्यात जैन मंदिर है, जिसमें जैन समाज का मेला लगता है, परंतु यह क्षेत्र विकसित नहीं है। हम लोगों का मेला लगाने का उद्देश्य क्षेत्र को विकसित करना है। वार्ता में राजू चौधरी, किशन यादव, राजकुमार शर्मा, रवींद्र शर्मा, अशोक यादव,अशोक शर्मा, श्यामप्रकाश यादव, डा. प्रदीप कुलश्रेष्ठ, पूरनचंद्र वर्मा चंद्रशेखर गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed