{"_id":"6910d6035d5270106a03c531","slug":"half-burnt-body-found-on-the-side-of-haiwatpur-bypass-police-engaged-in-investigation-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-160374-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हैवतपुर बाईपास किनारे मिला अधजला शव पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हैवतपुर बाईपास किनारे मिला अधजला शव पुलिस जांच में जुटी
Sun, 09 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाईपास किनारे अधजला शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
- फोटो : बाईपास किनारे अधजला शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। हैवतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-2 की सर्विस रोड किनारे रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोंच रहे थे, जबकि आसपास भारी मात्रा में बाजरे की करब जली हुई मिली। घटनास्थल के ऊपर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शव के पास शराब का एक क्वार्टर भी पाया गया। पुलिस हत्या और हादसे के बीच उलझन में है।
वाकये के अनुसार, ग्रामीणों ने कुत्तों द्वारा शव नोचने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार व थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने जांच की। सर्विस रोड किनारे जली करब के बीच अधजला शव पड़ा था। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में किसी ने पहचान नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे करब में आग लगी थी, लेकिन व्यक्ति के जलने की कोई जानकारी नहीं थी।
कुछ दूरी पर एक बैग में महिलाओं के कपड़े मिले, लेकिन दूरी अधिक होने से पुलिस ने इसे घटना से जोड़ने से इनकार किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने मौके पर ली जानकारी
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल का दौरा कर अधीनस्थों से जानकारी ली। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए गहनता से काम करने व सीओ व थाना प्रभारी को शव की शिनाख्त व मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमें मृतक की पहचान व संभावित हत्यारों की तलाश में लगी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण व समय का पता चलेगा।