{"_id":"5f1f0a4e8ebc3e9ed3112cb0","slug":"hadtal-samapt-firozabad-news-agr45233013","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सदर तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। इससे पूर्व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज की मध्यस्थता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम सदर व अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल रहा। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर मंगलवार से कार्य पर लौटने की बात कही।एसडीएम सदर राजेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर सदर तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक के साथ अन्य कर्मचारी भी 15 जुलाई से हड़ताल पर थे। रजिस्ट्री कार्यालय के कार्य के साथ सभी कार्य प्रभावित हो रहे थे।
बार अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर ने बताया कि हड़ताल को खत्म करने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मध्यस्थता के लिए नगर मजिस्ट्रेेट कुंवर पंकज को नियुक्त किया था। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज द्वारा एसडीएम सदर राजेश कुमार के साथ अधिवक्ताओं की तरफ से तहसील बार अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुनेश पाल सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष चरन सिंह यादव, उमाकांत पचौरी व लक्ष्मी नारायण यादव को बुलाया गया था। मजिस्ट्रेट की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद सभी गिले शिकवे दूर कर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर मंगलवार से काम पर लौटने की घोषणा कर दी। बार अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर ने बताया कि सभी अधिवक्ता व अन्य कर्मचारी मंगलवार से विधिवत रुप से कार्य करेंगे।