फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Had a patriotic flag flying

तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की भावना

Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Had a patriotic flag flying
 गणतंत्र दिवस पर नगर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर वाहन, दुकान और घर पर लहराता तिरंगा देशप्रेम की अनूठा छठा बिखेर रहा था। तिरंगा यात्रा में नगर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर पर बजने वाले देशभक्ति गीतों पर लोग झूम रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे मोहम्मदाबाद से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

भाजपा के नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में युवा बाइक पर तिरंगा लिए थे तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में युवा हल्लागाड़ी के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे।  सपा के उदयवीर पौनियां के नेतृत्व में ट्रैक्टर, कार, जीप तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। आरएसएस के नरेन्द्र झा के नेतृत्व में भारत माता की झांकी सजाई गई थी। सामाजिक संस्था परख, एबीवीपी, व्यापारी और अन्य साइकिल, पैदल हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा मोहम्मदाबाद से सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भर्रा, भारत माता चौक पर पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यहां से यात्रा बिहारी, विलास, बल्देव रोड, मुख्य बाजार होते हुए दीपा का चौराहा पर पहुंची। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर वृंदावनलाल गुप्ता, जयजीव पाराशर, विक्रम सिंह, दुष्यंत जादौन, जगन सेठ, गौरव चक, सुशील चक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर लगा रहा जाम
तिरंगा यात्रा के लंबे काफिले के चलते सुभाष चौराहे से दीपा का चौराहे तक करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लगा रहा। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन ने डिवाइडर के दूसरी ओर दोनों ओर से वाहनों को गुजारा।

फोटो-टूंडला में निकाली गयी तिरंगा यात्रा मेें निकाली गयी भारत माता की झांकी-4  शामिल विविध राजनैतिक, सामाजिक संगठन व शामिल हजारों लोग-5,6,8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed