फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gurudwara boom crutch, pilgrims descended anchor

गुरुद्वारे में बैसाखी की धूम, लंगर में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gurudwara boom crutch, pilgrims descended anchor
शबद कीर्तन करते रागी जत्थे
स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे पर बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद आगरा से आए रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद लंगर चखने के लिए गुरुद्वारे पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा द्वारा स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे पर बैसाखी के अवसर पर सोमवार से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सोमवार प्रात: 10 बजे अखंड पाठ साहब प्रारंभ हुआ। इसके बाद निशान साहब पर चोला चढ़ाया गया। मंगलवार सायं गुरुद्वारे में माता-बहनों ने सब्जी काटने की सेवा की। बुधवार प्रात: 10 बजे अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। इसके बाद आगरा से आए रागी जत्थे हरजिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सरदार हरमिंदर सिंह, सरदार करनैल सिंह ने शबद कीर्तन करके संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुद्वारे के प्रधान और सचिव हरवंश सिंह मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह बग्गा ने बैसाखी पर्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार राजेंद्र सिंह मल्होत्रा ने गुरुद्वारे के आय-व्यय का ब्योरा दिया। अपराह्न एक बजे कार्यक्रम समापन के बाद संगत को लंगर बरताया गया। अखंड पाठ साहब की सेवा और निशान साहब के  चोले की सेवा करने वालों ने अपना नाम गुप्त रखा। इस सारे कार्यक्रम करने में गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed