{"_id":"698a280d4c9d7e0b8f01c1cf","slug":"gst-survey-at-inverter-battery-dealers-premises-traders-in-a-tizzy-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167364-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंवर्टर बैटरी डीलर के ठिकानों पर जीएसटी का सर्वे, व्यापारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंवर्टर बैटरी डीलर के ठिकानों पर जीएसटी का सर्वे, व्यापारियों में खलबली
Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वदेशी टावर, सुहाग नगर पर कार्रवाई के लिए पहुंची जीएसटी टीम की गाड़ियां बाहर खड़ी हुईं। संवाद
- फोटो : स्वदेशी टावर, सुहाग नगर पर कार्रवाई के लिए पहुंची जीएसटी टीम की गाड़ियां बाहर खड़ी हुईं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कर चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने थाना दक्षिण क्षेत्र के एक प्रमुख इंवर्टर बैटरी डीलर के प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की। शाम से शुरू हुई यह जांच देर रात तक जारी रही, जिससे सुहाग नगर और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सोमवार शाम करीब पांच बजे जीएसटी विभाग की एक बड़ी टीम थाना दक्षिण के सुहाग नगर स्थित स्वदेशी टावर पहुंची। टीम ने यहां स्थित इंवर्टर बैटरी डीलर के शोरूम पर सर्वे शुरू किया। शोरूम के साथ-साथ विभाग की दूसरी टीम ने लहरी कंपाउंड स्थित फर्म के गोदाम पर भी दस्तक दी। एक साथ दो ठिकानों पर शुरू हुई इस जांच को देख मार्केट के अन्य कारोबारियों में खलबली मच गई।
जीएसटी टीम के अनुसार, उक्त फर्म के अभिलेखों में लंबे समय से विसंगतियां मिल रही थीं। प्राथमिक जानकारी में वर्ष 2019 से करापवंचना (टैक्स चोरी) का मामला प्रकाश में आया है। टीम शोरूम और गोदाम में मौजूद स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री के दस्तावेजों से कर रही है।
विज्ञापन
सर्वे की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे, जिसके कारण देर शाम तक कार्रवाई के विवरण और पकड़ी गई टैक्स चोरी की सटीक राशि के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।