फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GST officers told traders the benefits of registration

Firozabad News: जीएसटी अफसरों ने व्यापारियों को बताए रजिस्ट्रेशन के लाभ

Fri, 17 Jan 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
GST officers told traders the benefits of registration
कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी व व्यापारी। - फोटो : कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी व व्यापारी।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बापू गली स्थित कार्यालय पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निदान करने का भरोसा दिया। इसके साथ शासन की नियमावली के बारे में काफी विस्तार से जानकारी दी। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर दिनेशचंद्र पांडेय ने व्यापारियों को पंजीयन कराने के लाभ बताते हुए कहा कि इसमें दुर्घटना बीमा का लाभ मिलने के साथ सचल दलों के द्वारा रास्ते में ट्रांसपोर्ट हो रहे माल को बिना रोक-टोक के गंतव्य तक पहुंचाने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि जिनकी सालाना बिक्री 40 लाख से ऊपर है उनके लिए तो पंजीयन कराना अनिवार्य है। इस सीमा के अंतर्गत आने वाले व्यापारी स्वेच्छा से पंजीयन ले सकते हैं। किसी भी सेवा या उत्पादन में यह सीमा 20 लाख तक एवं समाधान योजना में 1.5 करोड़ तक की बिक्री करने वाले केवल एक प्रतिशत टैक्स देकर अपना कारोबार कर सकते हैं।
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न समय से भरने के साथ जीएसटी एमनेस्टी स्कीम के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी के दौरान व्यापारियों की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब सहायक उपायुक्त कुलदीप ज्ञानी ने दिए। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न रोकने एवं छोटे व्यापारियों का माल रोककर उनको परेशान नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभाग के अफसरों को विवेक का प्रयोग करके इन कार्यों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, विमलेश जैन, जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, महेंद्र कुशवाह, रवि गुप्ता, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, गल्ला तिलहन व्यापार के सोमदत्त गुप्ता, सामर्थ गोलस, शिकोहाबाद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सोनू जैन, पंकज गुप्ता, कुलदीप मित्तल, कमल गुप्ता शामिल थे। संचालन संजय गुप्ता एवं महेंद्र कुशवाह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed