{"_id":"6682acd030344966bd00b948","slug":"grp-arrested-with-a-reward-of-rs-15-thousand-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-128021-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जीआरपी ने 15 हजार का इनामी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जीआरपी ने 15 हजार का इनामी किया गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। राजकीय रेलवे पुलिस ने 13 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित है।
ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें लूटने वाले एक बदमाश को बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के किशनगंज जिला के थाना बहादुरगंज अंतर्गत गांव बैसा जुरै निवासी आजिम खां है। आरोपी के विरुद्ध 2011 में टूंडला जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से जीआरपी टूंडला उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाने पर उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को जीआरपी ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। पुलिस 13 साल से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।